रख लो बनाकर अपना
पूरा हो जाएगा मेरा सपना
दिल की थी हमारी हसरत
पुरजोर की थी मैंने कसरत
अरमां मचल रहे थे
जज्बात फिसल रहे थे
कोई तो होगा मेरा
संग संग तो लेगा फेरा
तुम आ ग्ई हो अब तो
फिर वापस कभी न जाना
रख लो बनाकर अपना
पूरा हो जाएगा मेरा सपना
भोला सा दिल है मेरा
नादानियां बहुत है
अंग अंग में समायी
शैतानियां बहुत है
अंगराईयों से पूछो
कर के हमारा सामना
रख लो बनाकर अपना
पूरा हो जाएगा मेरा सपना
तुम हो तो जग है सुंदर
आंधी हो या बवंडर
तुमसे रहे सलामत
मेरी हंसी अमानत
तुम आकर पास मेरे
मुझको बना लो सजना
रख लो बनाकर अपना
पूरा हो जाएगा मेरा सपना
©abhidilse
A