रंगीनियां तो बहुत है जिंदगी में;
एक रंग तेरा भी होता तो अच्छा होता!!
यूँ तो हर एक शाम गुजरी है दोस्तों के साथ;
कुछ वक्त तेरे साथ गुजरता तो अच्छा होता!!
दूर तलक छाँव बिखेरता है;
पर इस शजर पे एक पत्ता तेरे नाम का होता तो अच्छा होता!!
दूर रहकर तो बहुत याद आये हो;
मिलने की खुशी में आँसू बहते तो अच्छा होता!!
मिलेंगे बहुत हमराही इस सफर में;
काश!तू हमसफ़र होता तो अच्छा होता!!
और तुम भी तो आईना देखकर घंटो सजती हो;
मेरी आँखों मे उतरकर सँवरती तो अच्छा होता!!
©skup
S