M

" रोशन अंधेरा "

राहों में राही जब अंधेरे से टकराता है
बेखौफ से जीवन में उसके खौफ छा जाता है
अंधेरे को देख उसके भीतर डर समा जाता है
और वह अपने थोड़ा कदमों को पीछे ले आता है
जबकि यह अंधेरा ही उसे लड़ना सिखाता है
भीतर की रोशनी से उसे मिलाता है
अंतर्मन के दीये उसकी राहों में बिछाता है
हौसलों की कच्ची डोर को मांजा बनाता है
उजियारे की कीमत उसे बताता हैं
उसकी आंखों में लक्ष्य के चित्र बनाता है
चित्र में रंग भरने का साहस उनमें लाता है
जीवन के हर पहलू को समझाता है
अंधेरा भी जीवन में रोशनी लाता है
अंधेरा में जीवन में रोशनी लाता है
©myemotions