H

सामना

ये तुम्हारी जीवात्मा जब कुछ सवाल करेगी तुमसे
उसे तो सच बता देना ,
मुझसे तो झूठ बोल दिया था तुमने ,
उसे तो आईना दिखा देना ।
ये मत बोलना के बचपना था वो ,
और उसे लापरवाही का नाम मत देना।
गर दिया भी तो फिर ,
चलो अपनी समझदारी भी जतला देना ।
ये तुम्हारी जीवात्मा जब कुछ सवाल करेगी तुमसे
उसे तो सच बता देना।
जब वो पूछेगी तुम उसे देख कर नज़रे क्यों झुका लेते हो ,
"यूं ही "बोल कर सवाल मत टाल देना ।
अपनी ग़ैर मियादी गलतियां और
आत्मसम्मान कि बात उसे याद दिला देना।
ये तुम्हारी जीवात्मा जब कुछ सवाल करेगी तुमसे
उसे तो सच बता देना।
©happyshubh