M

"सावन"

जब बारिश की बूंदों के साथ नाचता है हमारा तन
वो है यह प्यारा सावन
जब हर पेड़ का रूप और निखरे क्योंकि बादलों के साथ आती है उनकी मनभावन
वो है यह प्यारा सावन
जब अपने निराली चाल में चलकर सब को लुभाती है पवन
वो है यह प्यारा सावन
जब कोयल और पपीहा मधुर आवाज करके बताते हैं कि आज खुशियों के झूलों में झूल रहा है हमारा मन
वो है यह प्यारा सावन
जब हर गरीब सूखी जमीन को मिलता है बारिश सा अमूल्य धन
वो है यह प्यारा सावन
जहां हर पेड़ पर फूल खिले महका है हर एक चमन
वो है यह प्यारा सावन
जहां हर तरफ हर कहीं लगता है बस अपनापन
वो है यह प्यारा सावन
वह है यह प्यारा सावन

विनिता
©gopalshyam