सच मे दवा की जरुरत नहीं होती।
हर दर्द का इलाज दवा नहीं होती,
कभी-कभी बस सुकून चाहिए अपनी मोहब्बत के पास बैठने का।
हर वक्त दवा की ज़रूरत नहीं होती,
कभी बस एक हाथ चाहिए जो थाम ले हाथों में हाथ।
हर ज़ख्म दवा से नहीं भरता,
कभी बस खामोशी चाहिए जो झलकती हो आपकी आँखों में।
सच कहूँ तो हर बार दवा नहीं चाहिए
कभी-कभी बस तेरी मौजूदगी ही काफी है।
दवा नहीं…
तेरा प्यार ही काफी है।
सच मे हर बार दवा की जरुरत नहीं होती।
नहीं होती......
✍️शिवन्या
I