M

" सच्चा हृदय "

हृदय की हकीकत में ,
कभी तहकीकात करना ..
अपने भीतर के व्यक्तित्व से मुलाकात करना..
असभ्य विचार लहरी पर बड़े आघात करना ,
और हृदय में गहन शांति को प्राप्त करना..
आक्रांतता को दबा सरलता को प्रख्यात करना..
और सादगी के आभामंडल को ,
उत्पन्न करने के भीतर में हालात करना..
हृदय की जिस कोर में अंधकार लगे ,
वहां प्रभात करना..
सहजता से मुस्कुराहट के चंद्रमा को फैला कर ,
सभी से बात करना ..
और अपनी सच्चाई और अच्छाई से,
हर क्षण ईश्वर के साथ का आभास करना ,
ईश्वर के साथ का आभास करना !!
©myemotions