सच्चाई कभी उसके कान में बताना पड़ेगा।
अब दिल को कहीं और लगाना पड़ेगा
अब नया दोस्त बनाना पड़ेगा
जिसने तोड़ लिए है सभी ताल्लुक़ात हमसे
बना कर नया दोस्त उनको दिखाना पड़ेगा
बिन कुछ कहें बिन कुछ सुने वो ख़फ़ा हो गए
ख़फ़ा होना कैसी बला है समझाना पड़ेगा
नया साल है नयी बहार है नए लोग भी होंगे
जो भुल गए, हमें भी उन्हें अब भुलाना पड़ेगा
नहीं क़ायम रहेगी झुठी उम्मीद पर अब यह रिश्ता
सच्चाई कभी उसके कान में बताना पड़ेगा
यही सोचकर हमने किसी से दिल से दिल नहीं लगाया
अनुराग बेवजह किसी दिन टूट कर दिल को रूलाना पड़ेगा।