शांति की धारा ..
है जिससे भीतर में उजारा....
मुस्कुराता है जिससे,
मेरे मन का हर द्वारा द्वारा..
सुनी इन राहों में है,
ये जगमगाता सितारा..
भागती दुनिया के सवालों का,
शांति जवाब है करारा...
जीवन की सार्थकता का ,
है ये पवित्र किनारा...
सांसो में बहती है इसकी ,
अद्भुत महिमा की धारा...
छल कपट के जाल से,इसने है संवारा...
ईश्वर की निगाहों का,इसकी ओर ही है इशारा ...
रुक कर सोच जरा ,
तुझे इसका साथ कितना है प्यारा...
©myemotions
M