V

शिक्षण

शिक्षण मानव को मानव बनाता है,
शिक्षण मानव को आगे बढ़ाता है,
पैदा होते ही शुरू हो जाता है शिक्षण,
स्तनपान करना सिखलाता है माँ का शिक्षण,
पहला शब्द बोलना सिखलाता है शिक्षण,
मानव को चलना सिखलाता है शिक्षण,
भोजन खाना सिखलाता है शिक्षण,
पानी पीना भी सिखलाता है शिक्षण,
समाज में रहना सिखलाता है शिक्षण,
धर्म की परिभाषा बतलाता है शिक्षण,
कर्म की प्रेरणा देता है शिक्षण,
मानसिक ज्ञान देता है शिक्षण,
बौद्धिक क्षमता बढ़ाता है शिक्षण,
राजनीति सिखलाता है शिक्षण,
वैश्विक संपदा का निर्माता है शिक्षण,
छतीस गुणों की ज्ञाता है शिक्षण,
चौंसठ कलाओं का ज्ञान है शिक्षण,
आर्थिक शक्ति से संपन्न करता है शिक्षण
🌹🌹🌹
©vikasgarg