S

शक है मुझे कि मेरी ये हंसी रोने सी है ।

शक है मुझे कि मेरी ये हंसी रोने सी है
ये हंसी दोस्तों क्या मेरी हंसी ही न है?
बता दे सच आप तो और खुश हो जाऊँ
कि मेरी खुशी क्या खुशी ही न है?
आप जमाने से देखते आ रहे है हमें
बताईये इस चेहरे में क्या हमहीं ही न है?
अब तन्हा रहने का सिलसिला आ चला
इस तन्हाइयों में पिन्हाँ क्या वो नमीं ही न है?
लोग लगाते हैं मजलिस फकत खुशी के लिए
मैं दुर हो रहा मेरे अपनों की क्या ये कमी ही न है?
आदतें शान-ओ-शौकत की रूआब होती है
तब्दीली एकाएक अनुराग की उसकी मजबुरी ही न है।
©anuragrahi