M

" श्री हनुमान जयंती "

भक्ति का जो संपूर्ण सार है उनका नाम भगवान श्री हनुमान है
जिनका हृदय ही भक्ति का निवास स्थान है
जिनके हर रोम-रोम में प्रभु श्रीराम है
उनका नाम" संकट मोचन हनुमान "है
जिनका भीतर श्रद्धा से धनवान है
जिन्हें अपने बल का ना कोई अभिमान है
जिनका कर्तव्य ही उनका क्रियमाण है
जिनका समर्पण ही उनका ईमान है
उनका ही" बजरंगबली "नाम है
जिनके मुख में जलता सूरज भी शीतलता की छांव है
उनका नाम " पवनसुत हनुमान" है
©myemotions