छोड़ जाऊं इस दुनिया को
बस श्री कृष्ण का साथ रहे।
कर्मों से चाहे स्वर्ग या नरक मिले
बस श्री कृष्ण आपका धाम रहे।
तेरे नाम की चादर ओढ़े
जो मिले वो कृष्ण का नाम रहे।
छूटे चाहे रिश्ते नाते सब
श्री कृष्ण का दिल में वास रहे।
झूठे संसार से दूर रहूं
बस श्री कृष्ण और मेरा साथ रहे।
मर जाऊं चाहे आज ही
बस श्री कृष्ण का मुंह पर नाम रहे।
बस श्री कृष्ण का मुंह पर नाम रहे।।
द्वारा:- शुभ शर्मा
स्पिरिचुअल ऑरेटर
जय श्री कृष्ण
©shubh
S