M

"शुद्धता"

सफलता की खोज में चले हैं हम..…
अनजानी राहों के मुसाफिर बने हैं हम...
कुछ ख्यालों में सफर पूरा कर लेते हैं पर हकीकत में कहीं भटके हैं हम...
उलझे से सफर में भीतर से खुद को खोजते हैं हम और मन की शुद्धता में खुद को तोलते हैं हम....
इस शुद्धता में उत्तीर्ण होने की चाह में हर रोज खुद को प्रश्न पत्र सोपते हैं हम...
यही सोचकर शुद्धता में जांच का नाता जोड़ते हैं हम...
विचारों रूपी वीणा से शुद्धता के मधुर स्वर उत्पन्न करने में दृढ़ता से जुटते हैं हम...
मिलावटी दुनिया में खुद को शुद्धता के रस से सीचंते हैं हम....
इस सफर के अंत का तो हमें पता नहीं पर मन के सफाई के कर्मचारी तो बन ही गए हैं हम....
©myemotions