हंस कर क्या देखा तुमने
सज गया मेरा संसार
प्यार तो तुझे देखते हीं हो गया
निखर गया मेरा परिवार
तेरी हंसी के सदके जांवा
तेरी अदा सब कातिलाना
बच कर नहीं रह सकता था
बसा लिया तुमसे घर बार
हंस कर क्या देखा तुमने
सज गया मेरा संसार...
खूबसूरत आँखों के मय को
अच्छी अच्छी बातो के सय को
संगीत लहरी सुर ताल लय को
दिर में बजती मेरे हर मधुमय को
तूने छेड दिया दिल का तार
हंसकर क्या देखा तुमने
सज गया मेरा संसार...
साथ तेरा जैसे संग अप्सरा
दिन और रात लगता सुनहरा
हर आंधी तूफां भी लगता
जैसे जीवन में आया हो सबेरा
तेरे संग जीवन का पा लिया सार
हंसकर क्या देखा तुमने
सज गया मेरा संसार...
©abykv
N