V

समय का कहना

समय का सबसे कहना है,
जीवन चलते रहना है,
इसकों मत बर्बाद करो,
सदा काम की बात करो।
समय पे सोना समय पे जागना,
समय पे खाना समय पे खेलना,
फिर आज का काम कल पे क्यों टालना,
मनन करो समय का नमन करो।
कल कल नदियाँ बहती है,
हर-पल सबसे कहती है,
जीवन बहता पानी है,
रुकना मौत की निशानी है!
🌹🌹🌹
©vikasgarg