सुन सको मेरी धड़कनों को सुनो,
मेरी आवाज़ को सुना है बहुत,
सुन सको, जो नहीं कहा है, सुनो....
जो कहा है, वो तो सुना है बहुत....
हर घड़ी तुमको ही पुकारा है,
हर घड़ी नाम लिया है हमने,
सुन सको रूह की सदा को सुनो...
जिसमें खुशबू बसी तुम्हारी है....
सुन सको मेरी धड़कनों को सुनो.....
कितना मुश्किल है, दूर रहना भी,
और मुश्किल है तुमसे कहना भी,
हो सके मेरी इल्तजा को सुनो,
प्यार को तो मेरे सुना है बहुत....
सुन सको मेरी धड़कनों को सुनो....
©meenakshi2
M