सूरज जी बरसाये आग, ए. सी. कूलर टांय टांय फिस्स।
उधर फिश को भी लगे गर्मी, चाहे बर्फ को करना किस्स।।
किस्स देता दिल को ठंडक पर बदन बना है शोला।
बच्चे बूढ़े नजर घुमाये कहाँ है बर्फ का गोला।।
कहाँ है बर्फ का गोला और आइसक्रीम ठंडी ठंडी।
ढूंढते ढूंढते पहुँच गई दुनिया अपनी सब्जीमंडी।।
सब्जीमंडी में सब्जियाँ सिर पर ताने छाता।
मासूम सी सब्जी पर भी सूरज को तरस ना आता।।
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V