भारत माता की गोद में जन्मे वीरों के वीर है,
देश के लिए ना जाने कितनो ने खाए तीर है,
देश की स्वतंत्रता का जश्न हम मना रहे हैं,
ना जाने क्यों स्वतंत्रता सेनानीयो को भुला रहे हैं,
आओ मिलकर करें उन वीरों को नमन,
आजादी खातिर जिन्होंने लुटा दिया तन मन धन,
मुफ्त में मिली आजादी का मोल जान लो,
देश के वीर सपूतो का भी थोड़ा संज्ञान लो,
देश के खातिर मर मिटने की कसमें जिन्होंने खाई थी,
आजादी के लिए अपनी जान की कीमत चुकाई थी,
आसमान में लहराता तिरंगा देख
खिल उठेगा हर इक सौरभ,
आजाद भारत के नागरिक होने का
हम सबके अंदर होगा गौरव।
जय भारत।
विकास गर्ग
©vicky
V