V

तेरा नाम

हवा पर लिखा मैंने  तेरा नाम,
उड़ाकर हवा ले गई तेरा नाम,
समंदर की रेत  पर लिखा तेरा नाम,
लहरों ने मिटा दिया हर बार तेरा नाम,
 पत्तों पर  लिखा मैंने तेरा नाम,
सूखे हुए पत्तों के संग बिखर गया तेरा नाम,
वृक्ष के तने पर उकेरा तेरा नाम,
आंधी ने गिराया उसको जिस पर था तेरा नाम,
अपने दिल पर लिखा जब तेरा नाम,
लोग हंसने लगे,
शरीर छूट गया तो चला जायेगा साथ तेरा नाम,
मैंने कहा तो क्या...
जब तक है ज़िंदगी तब तक तो रहेगा-
तेरा नाम
🌹🌹🌹
©vikasgarg