बहुत प्यारा है तेरा प्यार और तू
तेरा हर पल मेरी परवाह करना
तेरा हर पल मेरा इंतज़ार करना
बहुत प्यारा है तेरा ये इंतज़ार करना और तू
तेरा मुझे देखकर खुश होना
तेरा मुझसे दूर होते ही उदास होना
बहुत प्यारा है तेरा इस कदर मोहब्बत करना और तू
तेरा मेरे बिना दिल न लगना
तेरा मुझसे मिलने के लिए तड़पना
बहुत प्यारा है तेरा ये तड़पना ओर तू
तेरा हर पल मेरी तारीफे करना
मुझे कुछ कहते ही तेरा उनसे झगड़ना
बहुत प्यारा है तेरा यूँ मेरे लिए झगड़ना ओर तू
तेरा हर पल मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चलना
तेरा यूँ हर वादा हर सांस तक निभाना
बहुत प्यारा है तेरा ये हर वादा दिल से निभाना ओर तू
तेरा मुझ पर यूँ विश्वास करना
तेरा यू हर हर खुशी मेरे संग देखना
बहुत प्यारा है तेरा ये विश्वास और तू
तेरा हर पल मेरी तस्वीर निहारना
तेरा यूँ खोकर तस्वीर को दिल से लगाना
बहुत प्यारा है तेरा यू मुझे चाहना ओर तू
दिल की कलम से
by पंकज कुमार स्वामी
©poetpankaj
P