तेरे हाथ मेरे हाथ में काश होता
तेरा ही हर जन्मों में साथ काश होता!
मेरी जिंदगी बस तुम्हारे लिए और
तेरी जिंदगी बस मेरे लिए काश होता!
तेरा इंतज़ार मैं हर घड़ी करता और
मेरा इंतजार भी तुम्हें काश होता!
ज़ख्मों से भरें है इस बदन के इक इक अंग
मेरे दर्द का एहसास तुझे भी काश होता!
मेरी तमन्ना है कि तुम मेरे सामने रहो
मुझे देखने की ख्वाहिश तुझे एकबार काश होता!
तेरे बालों के जुड़ों में गजरा बनकर
उंगलियों में अंगुठी की नगिने सा काश होता!
तेरी अदा-ए-हुस्न का दिवाना हो गया अनुराग
तुझे भी लग गया यह रोग काश होता!
©anuragrahi
S