S

तेरी हंसी तेरी खुशी मेरे हमसफ़र।

तेरी हंसी तेरी खुशी मेरे हमसफ़र
मेरे लिए है ज़ख्मों की मरहम की तरह
वर्षों से क़ायम रखा है इसे मैंने
एक गरीब की जोड़ी हुईं रकम की तरह।
तुम ऐसे ही हमेशा मुस्कुराती रहो
मैं ऐसे ही हमेशा तुम्हें देखता रहूं
बादल ग़म के भी जो है छट जाएंगे
धूप सूरज के निकलते ही शबनम की तरह।
पास आओ जरा एक बोसा तो दो
जिने के लिए मुझे भरोसा तो दो
तन्हा ये ज़िंदगी आगे बढ़ता ही नहीं
साथ जिएं-मरे एक हम-दम की तरह।
चराग दिल में अनुराग के है जल रही
तेरी धड़कनें भी सांस प्यार की है ले रही
गूंज रही है वफ़ा की सदाएं यहां
बनके धुन एक सूर सरगम की तरह।
©anuragrahi