M

तेरी मौत एक मिसाल है

कुछ आज गहरी चाल है,
बुन गया देखो बादलों का जंजाल है
रात भी आज कटती नहीं
आया जैसे भूचाल है,
भुज गई आज तेरी ये मशाल है
तेरी मौत भी मिसाल है....2।।
कितना दुखद ये साल है
गुजर गया देश का वीर एक लाल है
मच गया भावों का हर जिसम मे बवाल है,
तेरी मौत भी मिसाल है....2।।
समय भी बेचाल है
खुशियाँ सभी हलाल है
शांत आज हर एक डाल है
जो मौत से डरे नहीं
वो अटल जो बेमिसाल है
तेरी मौत भी मिसाल है....2।।
चुप आज देश का स्वर है,
देखो,बात ये भी कमाल है....😞
तेरी मौत भी मिसाल है....2।।