M

" तिरंगे की मांग "

तिरंगे की इबादत में ,
व्यक्तित्व की शहादत में ,
इंसानियत की आदत में ,
इस सरजमी को आज याद करते हैं
तिरंगे को भीतर में लहराने की मांग करते हैं
उनके रंगों को समझने का आह्वान करते हैं
त्याग ,शांति और आस्था से पूरित ह्रदय का भान करते हैं स्वयं के भीतर को सजा कर ही,
हम उस तिरंगे में जान भरते हैं
तिरंगे का वही मान करते हैं ,
जो ईश्वरीय भावनाओं और आंतरिक कामनाओं का ,
सम्मान करते हैं
तिरंगे की शान का वही अभिमान करते हैं
जो हृदय की अच्छाइयों का इस जहां में दान करते हैं
हम सबके ह्रदय इसके काबिल बनने की,
हमसे गहरी मांग करते हैं!
हमसे गहरी मांग करते हैं !!

@myemotions_poet
©myemotions