सड़क पर चलते चलते गीत सुन रहा था,
अपनी ही मस्ती में कहीं चल रहा था,
अचानक धमाके की आवाज ने मुझे चौंका दिया,
लगता था जैसे मुझे नींद से उठा दिया,
सड़क के इक किनारे पर इकठठी् हो गयी थी भीड़,
मैं भी उधर दौड़ा, जैसे धनुष से निकला तीर,
स्कूटर और कार की टक्कर हो गई थी,
लगता था फिर कोई औरत विधवा हो गई थी,
स्कूटर, कार तो हो गये थे खस्ताहाल,
आदमी के खून से धरती हो गई थी लाल,
video बनाने के लिए लोगों ने लिए मोबाइल निकाल,
मैंने भी अपना मोबाइल निकाला, कर दिया पुलिस को call,
अलग अलग angel से लोग विडियो बनाने लगे,
social media पर डाल कर fan following बढ़ाने लगे,
एक घंटे बाद इक हवलदार आया,
आकर जोर से चिल्लाया,
ये सारा क्या तमाशा लगाया है,
क्यों यहाँ शोर मचाया है,
किसी की मौत को क्यों तमाशा बनाते हो,
विडियो बनाकर इस की आत्मा को क्यों सताते हो
विकास गर्ग
©vicky
V