कोटि इंसान मरते हैं हसीन चेहरों पर,
कोई सीरत को भी चुने तो बात बने।
लाखों हैं यहाँ जिस्म के वयापारी,
कोई रूह का हमसाया बने तो बात बने।
हज़ारों कसमें खाते हैं सात जन्म साथ रहने की,
एक जन्म जो शिद्दत से निभा ले कोई तो बात बने।
यूं कहने को तो सभी बहुत खुश हैं ज़िन्दगी में,
कोई दूसरों की खुशी में भी खुश हो तो बात बने।
तेरे जाने के बाद किसे के ना होंगे सभी कहते हैं,
कोई हक़ीक़त में कोई और ना चुने तो बात बने।
©deeprichu
D