तुम जब हंसती हो तो मेरी दुनिया खिल जाती है,
तुम जब रोती हो तो आंख मेरी भर जाती है,
तुमको जब टेंशन होती है तो, दिमाग मेरा घूम जाता है,
दर्द होता जब भी तुमको, धड़कन मेरी तेज हो जाती है,
दुखी तुम होती हो और दिल मेरा टूट जाता है,
रूठती तुम हो और सब कुछ मेरा लूट जाता है,
बोलती हो तुम लगता है, जैसे गुड़ की डली हो,
हंसती हो तुम जब लगता है, खिल गई कोई कली हो,
बातें तुम जो करती हो तो, दिल मेरा उड़ने लगता है,
पर सपना नहीं हम तेरे, बस यही गम खलता है
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V