R

तुम कैसे भुल जाओगे

subscribe my YouTube channel.....
http://www.youtube.com/c/aapkeapnedilkiawaaz
भूख से व्यथित साँसे, लोगो का पैदल निकल जाना!
लाखों की संख्या मे, उनका प्रवासी मजदुर बन जाना!
ट्रेन की पटरी पर मिली थी ,
जो रोटी कुछ मजबूरी के,
उस रौंगटे खड़े करने वाले दृश्य को ,
क्या तुम ऐसी भुल जाओगे???
तुम कैसे भुल जाओगे ??? -(2)

उसपे एक और खबर आयी,
इंसान के इंसानियत पर ,थी जिसने उंगली उठायी!
अनानास मे भरकर पटाखा, उसका जबडा फोड़ा था!
हाथी ने तड़पकर फिर, जीवन से नाता तोड़ा था!
जाने कैसे विनायकी ,दो दिन तक लड़ी थी!
थोड़ी सी राहत मिल जाये,
यह सोच पानी मे ही खड़ी थी!
गणपति स्वरूप हाथी को, जो तुम युही सताओगे,
कोरोना काल मे क्या तुम सच मे बच पाओगे??
तुम कैसे भुल जाओगे??? -(2)
सभ्यता के नाम पर लोगो पर अत्याचार करना,
प्रदूषित अवशेषों से नदियो को मैला रखना!
कुछ टुकडे जमीन के लिए, जंगलो का बेधड़क काटना!
लोगो को हमेशा धर्म, जाती मे बाटना!
इन्ही सब अपराधों के लिए प्रकृति हमे रुला रही हैं,
उसका वर्चस्व सबसे उच्चा हैं, यह पाठ हमे पढ़ा रही हैँ!!
इतना सबकुछ बर्बाद करके,
क्या तुम भावी पीढ़ी से नज़र मिल पाओगे???
तुम कैसे भुल जाओगे??? -(2)
-रितु तिवारी
©ritutiwary