S

तुम मेरे हो

तुम मुझसे जुदा भी हो, तुम मेरी वफा भी हो जिसके सजदे में सर झुकाया, तुम मेरे खुदा भी हो। तुम हवायों मे घुलती खुशबु, इक नशा भी हो तुम मेरी बातों का सिलसिला, मेरी सदा भी हो। तुम मुझमे शामिल, मेरी हया भी हो तुम मेरे सनम, मेरी दुआ भी हो। तुम नीद मे आए ख्व़ाब, एक अनकही दास्ताँ भी हो तुम मेरी मंजिल, मेरा रास्ता भी हो। तुम मेरा सवेरा, मेरा भरोसा भी हो तुम मेरी हकीकत, मेरा आईना भी हो।
©shalinee