H

तुम पुकारो तो ll

दो घडी संग अपने तुम गुजारो तो l
हम तुम्हारे हैं , तुम पुकारो तो ll
बड़ी मुश्किल से वक़्त निकाला हमने ,
थोड़ा सा वक़्त, तुम भी निकालो तो ll
हम तुम्हारे हैं , तुम पुकारो तो ll
है हसीं चाँद सा मंजर ये देखा सबने ,
है जवां हम भी , तुम निहारो तो ll
हम तुम्हारे हैं , तुम पुकारो तो ll
आँखें क्या हैं मै के दो पैमाने हैं ,
हम नशे में हैं , तुम संभालो तो ll
हम तुम्हारे हैं , तुम पुकारो तो ll
जुल्फ हैं या रात का घना आँचल ,
मैं भटकता हूँ , तुम पुकारो तो ll
हम तुम्हारे हैं , तुम पुकारो तो ll
अदाए हैं या कोई खंजर कातिल ,
मैं मर रहा हूँ , तुम बचालो तो ll
हम तुम्हारे हैं , तुम पुकारो तो ll
हेमंत जोशी