P

उन्हें हम पापा कहते है...!!!

उन्हें हम पापा कहते हैं...!!!
जिनके होने से महसूस होती है छत,
जिनके वजूद से महफूज रहते हैं हम,
जिन्होंने सिखाया हमें जिंदगी का सबब,
उन्हें हम पापा कहते हैं।
डांटना प्यार करना मासिक कम का होता है,
उंगली पकड़कर चलना उन्होंने भी तो सिखाया होता है,
हमारे पहले सुपर हीरो वही तो होते हैं,
उन्हें हम पापा कहते हैं।
मायूस होकर बैठा था जब खिलौना टूट जाने से,
नया खिलौना उन्होंने ही तो लाकर दिया था,
यूं ही मिलते बिछड़ते रहेंगे लोग,
बनते बिगड़ते रहेंगे रिश्ते भी ये उन्होंने ही तो सिखाया है,
उन्हें हम पापा कहते हैं।
अपनी जरूरतों को कम करके हमारे शौक को पूरा करते हैं,
खुद फटी कमीज पहनकर हमें नया शर्ट दिलाते हैं,
चाहे हो मुश्किलें जितनी भी हमें सुख का अहसास दिलाते हैं, उन्हें हम पापा कहते हैं।
निराश होकर बैठ जाता हूं जब,
वही तो हिम्मत देते हैं,
वो कहां मां से कम प्यार करते हैं,
उन्हें हम पापा कहते है।
मेरे करियर की चिंता मुझसे ज्यादा उन्हें हैं,
दुनिया चाहे जड़ी मेरी सफलता से,
एक वही तो है जो मुझे खुद से बड़ा देखना चाहते हैं,
उन्हें हम पापा कहते हैं।
बुखार में रातभर मां पट्टियां बदल ती है माथे पर की,
लेकिन चिंता से वह भी तो कहां सोते हैं,
उन्हें पापा कहते हैं।
कभी दिखाते नहीं पर चिंता वह भी करते हैं,
बयां नहीं कर पाते मगर प्यार वह भी करते हैं,
जो हमें हर दुख से दूर रखते हैं,
उन्हें हम पापा कहते हैं।
यह सच है कि नौ महीने पेट में पालती है मां,
लेकिन फिक्र वह भी तो करते हैं,
हमसे ज्यादा हमारे लिए सपने देखते हैं,
उन्हें हम पापा कहते हैं।
Love u Appa😘😘....
©pushpaputr