Y

उत्साह

क्या हुआ उमाशंकर
क्यों मायूस हो
एक छोटा सा कागज
हस्ताक्षर लिये हुए
गवर्नर के
अौर तस्वीर महात्मा गांधी की
मसोसे जाने अौर मैले होने से
उसका मूल्य बना ही रहता है
कुछ घटता नहीं उसका
अौर तुझ पे भी तो हैं
हस्ताक्षर इरादों के
आत्मविश्वास के
अौर तस्वीर है तुझ पर
तेरे हुनर की
वो तो सिर्फ कागज़ है
अौर तू है उसका निर्माता
मायूस न हो
समय के भैंसे की
पूंछ न खींच
उससे आगे निकल
आगे मूल्य तेरी प्रतीक्षा में है।
- उमाशंकर 🌷
©yogamity