जीवन की उलझन को सुलझाने वो आता है
उत्सव अपने थैले में मुस्कुराहट भर कर लाता है
आनंद के गीतों को मधुरता से बजाता है
चेहरों में मुस्कुराहट की उमंग भर जाता है
जीवन की नैया को आसान वो बनाता है
मन की गंभीरता को आनंद से मिलाता है
यादों के पिटारे में नए दृश्य भर जाता है
अपनो संग थोड़ा और करीब वो ले आता है
कठिनाइयों से उबरने की हिम्मत वो दे जाता है
अंधेरी रातों में वो उजियारे सा आता है
हृदय खुशियां बांटना वो हमें सिखाता है
उत्सव जब भी आता है
खुशियां भर जाता है......
©myemotions
M