M

" वास्तविक ज्ञान "

मन के भाव से ही,
ह्रदय में छांव है
धड़कनों में आराम है
भीतर की राहों में ,
शांति का पैगाम है
सरलता की माटी में,
बना निश्छलता का गांव है
जिसमें ना कोई महान है
ना कोई अभिमान है
समानता की लकड़ियों से बनी ,
एकता की नाव है
आलस्य को ढकती ,
गतिशीलता की ढाल है
फिर क्यों हमारा हृदय,
इसे समझने से अनजान है
अस्तित्व को समझना ही,
हमारा वास्तविक इंतिहान है |
©myemotions