M

" वास्तविक पहलू "

नैनो की दर्शन शक्ति का ह्यस
उम्र की गुज़रती प्रकिया का आभास
थम सकती है किसी भी क्षण हमारी साँस
ना कोई मुहर है उम्र के अंतिम छोर की
ना कोई लिखित प्रमाण है जीवन की डोर की
महसूस करो हर पल को,
क्योंकि कुछ भी नहीं है इससे ज्यादा यहां खास
कितना लेने की कोशिश करोगे इस संसार से
भोग- भोग कर थक गए पर क्या है शांति तुम्हारे पास
क्यों छा जाते है बेचैनी के बादल
क्यों बन जाते हैं भीतर में विभिन्न डरों के आँगन
क्यों सताती है चिंता जीवन को बचाने की
क्या अभी तक समझ पाये ?
हम जब है ये शरीर ही सीमित तो ,
क्यों फैला दिया है हमने ही विविधता का पाश
भावों की गहराई से की हैं कभी तलाश
मत करो शरीर के विभिन्न भोगों में , पूर्णता की आस
यहां हर इंसान तुमसे रूठेगा
सबका साथ तुमसे छूटेगा
बस देते रहो उसको जब मिलों जिससे जब
क्योंकि अंत में बचेगा सिर्फ आकाश
और अंत का कुछ पता नहीं जीवन नहीं निश्चितता का दास
©myemotions