अहम का नाश कर ,
तू खुद में विश्वास कर.....
भीतर में प्रकाश कर ,
तु खुद का विकास कर.....
मन को आकाश कर ,
उस खालीपन में वास कर.....
दुनिया में प्रवास कर ,
स्वरूप की तलाश कर.....
राहो को तराश कर ,
तू बंधनों का नाश कर......
भीतर में झांक कर ,
ईश्वर पर विश्वास कर.....
बस ईश्वर पर विश्वास कर.....
©myemotions
M