V

विवाह (अब?)

विवाह अब:-
लड़के को बेच देना है विवाह,
ज्यादा दहेज लेना है विवाह,
किसी की पगड़ी झुकाना है विवाह,
डीजे पर नोट उड़ाना है विवाह,
मुफ्त की दावत खाना है विवाह,
शराब की बोतल पिलाना है विवाह,
शगुन के लिफाफे लेना है विवाह,
मिठाई के डिब्बे देना है विवाह,
कोर्ट में रजिस्ट्रेशन है विवाह,
हनीमून पर जाना है विवाह,
घर में कामवाली के लिए है विवाह,
संतान के लिए है विवाह,
क्या इसको कहते हैं विवाह?
विकास गर्ग
©vicky