A

yaadein

आएगी एक दिन वो सुकून भरी शाम जिस शाम का मुझे महीनों इंतेज़ार रहा है,
उस शाम तुम मैं और शायद बहुत सारी प्यारी बातें होंगी, तुम्हारे हाथों में अपना हाथ रख के बहुत देर तक तुम्हारी आँखों में खोना चाहता हूं, और वो सब अपनी आंखों से कहना चाहता हु जो मैं कभी नही कह सका, उस एक शाम में मैं सदियां जीना चाहता हूं और एक पल में इतना प्यार देना चाहता हूं जो हमेशा याद रहे।
तुम्हे खोने के डर से इस दुनिया की भीड़ से परे एक दफा बाहों में समेटना चाहता हूं, और तुम्हारी जुल्फ़े खोल कर धीरे से तुम्हारे कान में कहना चाहता हूं, हाँ मुझे अभी भी तुमसे मोहब्बत है.
©ankitrana