S

ये चार्जर भी ले लो ।

ये चार्जर भी ले लो
ये हेडफोन भी ले लो
चाहे तुम ले लो ये मेरी मोबाइल
मगर मुझको लौटा दो प्रियतम का नम्बर
वो व्हाटसअप का नंबर वो कॉन्टेक्ट नंबर
मेरी सिम है ये दशकों पुरानी
सभी दोस्तों की है जानी पहचानी
उसके बिना मैं नहीं जी सकता
बात अपनों से मैं नहीं कर सकता
हम पे चलाओ न एसी मिसाईल
ये चार्जर भी ले लो
ये हेडफोन भी ले लो.. ।
ये जमाना तो बन गया है अब डिजिटल
मुझे तुम न रोको कोई खोलने से पोर्टल
मेरे लिए ये नहीं है कोई खिलौना
साबित करता है ये मेरे जिवन का होना
मेरी जान दे दो मेरी पहली सी स्माइल
ये चार्जर भी ले लो
ये हेडफोन भी ले... ।
अगर तुम न दोगे तो कैसे जिउंगा
तुम से ही जानम मैं कैसे मिलूंगा
अपने दिल के अंदर की शक को हटाकर
पुछना है जो पुछ लो जरा मुस्कुरा कर
मेरा दिल भी है ये बहुत फर्टाइल
ये चार्जर भी ले लो
ये हेडफोन भी ले लो
चाहे तुम ले लो ये मेरी मोबाइल
मगर मुझको लौटा दो प्रियतम का नम्बर
वो व्हाटसअप का नंबर वो कॉन्टेक्ट ।
©anuragrahi