V

ये जीवन है अमूल्य है 

कभी हँसना है कभी रोना है ,
पर खत्म खुद को नहीं करना है,
ये जीवन है अमूल्य है,
इसे यूँ नहीं गवाना है,
यहां कुछ ना स्थिर है,
मूल्य जीवन का समझाना है,
आँखे नम है चमक इनमे कम है,
पर तुझे खुद को नहीं खोना है,
यहा एक ही सत्य है वो मृत्यु है,
पर तुझे यूँ ना खुद का अंत करना है,
पैसा शोहरत सिर्फ़ तमाशा है,
खुद को जीना खुशी का खजाना है,
सुख-दुख में सब का हिस्सा है,
पर खुद को यूँ नहीं तोड़ना है,
तू बहुमूल्य, जीवन तेरा अमूल्य है,
इससे ज्यादा ना कुछ मिलना है|
🌹🌹🌹
©vikasgarg