S

ये महरूमीयां तो कुछ ये मजबुरियां ने दिल तोड़ दिया।

ये महरूमीयां तो कुछ ये मजबुरियां ने दिल तोड़ दिया
और कुछ महबूब के मिजाज ने दिल तोड़ दिया।
हमने बादलों को देखकर जताया घर पर रहने का इरादा
मगर न बरसकर इस बरसात ने दिल तोड़ दिया।
हाय तौबा हम रोते रहे और कोई हमें चुप न कराएं
हंसने वालों की इसी रवायत ने दिल तोड़ दिया।
्इक सोंच थी कि सब अपने है सभी साथ देंगे
मेरे यहीं बेकार ख्यालातों ने दिल तोड़ दिया।
जब कभी देखा उसे तो देखा उसे रकिब के साथ
मेरे साथ उसके किए वादे ने दिल तोड़ दिया।
जाने मुझसे प्यार है कि नहीं मुझ से उसे
बस ऐसे सवालात ने अनुराग का दिल तोड़ दिया।
©anuragrahi