ये मुमकिन नहीं कि तुझे हम भुला दे
भले दे ज़हर या तू हमको दवा दे।
ये मुमकिन नहीं कि तुझे हम भुला दे।
अगर मेरे वफाओं का सौदा जब होगा
लाज़मी है कि मेरे दिल में दर्द तो होगा
सामने मेरे आंखों से वो पर्दा हटा दें
भले दे ज़हर या तू हमको दवा दे।
ये मुमकिन नहीं कि तुझे हम भुला दे।
हर एक मोड़ पर हमने ठोकर है खाई
कई बार मेरे जान तक है बन आई
मुनासिब लगे जो तूं मुझको सज़ा दे
भले दे ज़हर या तू हमको दवा दे
ये मुमकिन नहीं कि तुझे हम भुला दे।
मेरे आंसुओं की यहां अब खिदमत नहीं है
कोई आके पोंछे किसी को फुर्सत नहीं है
दबी दिल में शोले को कोई न जगा दे
भले दे ज़हर या तूं हमको दवा दे
ये मुमकिन नहीं कि तुझे हम भुला दे।
अगर ख़ुद को भुले तो कुछ भी न भूलें
तेरी याद दिल से अभी भी न भूलें
सज़ा दे,सिला दें मगर कोई फैसला सुना दे
भले दे ज़हर या तू हमको दवा दे
ये मुमकिन नहीं कि तुझे हम भुला दे।
©anuragrahi
S