S

ये सफ़र आसान हो जाए जरूरी तो नहीं।

ये सफ़र आसान हो जाए जरूरी तो नहीं
हमें राह महफूज मिल जाए जरूरी तो नहीं।
कुछ पाने के लिए तो समंदर में उतरने ही होंगे
मोती किनारे पर मिल जाए जरूरी तो नहीं।
तुम साथ चल रही हो वर्षों से साये की तरह
ये दिल तुझी पे आ जाए जरूरी तो नहीं।
हम जहां जाएं हमें दोस्त हमदर्द मिल ही जाते है
मेरे तकल्लुफ को सभी समझ जाए जरूरी तो नहीं।
जिन से बिछड़ कर तारीक फैल गई इस हयात में
फिर वैसी ही कोई ढुंढ के लाएं ज़रूरी तो नहीं।
अनुराग नाम ले के तो मैं इज़हार करना नहीं चाहता
रानी के सिवा किसी और से प्यार हो जाए जरूरी तो नहीं।
©anuragrahi