सब कहते है आजकल की बदल गया है जमाना,
जिसकी कदर नही थी उतनी कल तक, आज बन गया है खजाना।
मतलब की इस दुनिया मानो थम सी गई है,
पैसे तो बहुत है पर कही जाने की जगह नही है।
सोचने पर मजबूर है आज सब के सब,
क्या दिन दिखा रहा है आज हम सबको रब।
मैं तो आशावादी हु की यह मुश्किल घड़ी भी कट जायेगी,
पर इतना समझ गया हु की कुछ लोगो को कभी अकल नही आयेगी।
जो घूम रहे है आज भी सरेआम बिना लगाए मास्क,
कोरोना जरूर आएगा तुम्हारे पास।
फिर रोते रहना तुम कहकर सरकार ने कुछ नहीं किया,
सरकार शाम को कहेगी, आज कोरोना ने एक और जान लिया।
इसीलिए अनुरोध करता हु सबसे आज,
जिंदगी खुल के जीना है लंबे समय तक तो लगाओ मास्क।
©chetryman
C