हरिवंश जी ने रखा था नाम इंक़लाब
सुमित्राजी ने कहा रख दो अमिताभ
अर्थ है जिसका अमिट आभा
ये कभी ना मिटने वाला प्रकाश
जन्म हुआ था वो शहर था इलाहाबाद
माँ तेज़ी का शहर था पाक का फैसलाबाद
नैनीताल का शेरवुड स्कूल जहाँ से करी स्कूली पढ़ाई
दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज
से BSc की डिग्री पाई
हृषिकेश मुखर्जी इनके गॉडफ़ादर,
सलीम-जावेद ने किस्मत चमकाई
70-80 के दशक में इनकी
दर्जनों शानदार फिल्में आई
BBC ने शोले को Film of the Millennium बताया
30 फिल्मों में हीरोइन जया को बिग बी ने जीवन साथी बनाया
' मेरे पास आओ मेरे दोस्तों '
गाने पर मिला बेस्ट सिंगर का ख़िताब
Last Lear इंग्लिश फ़िल्म में
एक्टिंग की छोड़ी इन्होंने छाप
ऑस्कर विजेता फ्रेंच फ़िल्म में सुनाई दी थी रौबदार आवाज़
Actor, नैरेटर, सिंगर, प्रस्तोता सब मे माहिर AB सरताज़
ओजस्वी कवि और प्रबुद्ध विचारक
समाज सुधारक, बेहतरीन ये सुपर स्टार
लगान, ग़ुलामी, Ra-One, परिणीता हिट हुई
इनकी आवाज पर होकर सवार
इंस्पेक्टर, डॉक्टर, प्रोफेसर, सिंगर
निभाया कुली, शराबी का किरदार
वेटर, डॉन, कर्नल या सरकार
हर रोल रहा इनका असरदार
डॉन, शक्ति, शोले, ब्लैक या दीवार
बागबान या देख लो टाइगर की हम
हर फिल्म से मिलती शिक्षा
जीवंत किरदार देख होती आंखें नम
232 फिल्मों में किया दमदार अभिनय
तमिल, तेलगु और करी मराठी, मलयालम
Asia के पहले Living Artist जिनका
पुतला लगा at मैडम तुसाद म्यूजियम
न्यूयॉर्क, बैंकाक, नई दिल्ली, हांगकांग या फिर हो वो वॉशिंगटन
इन शहरों में स्थापित स्टेचू इनकी
आज तक कायम है सुपर स्टारडम
किसानों के कर्ज मिटाए, कोचीन में हॉस्पिटल खुलवाए
ऊर्जा फाउंडेशन के सहयोग से
हज़ारों घर मे सौर्य ऊर्जा पहुंचाए
पोलियो उन्मूलन के ये राजदूत, Save tigers का देते संदेश
स्वच्छता अभियान और PETA से जुड़े
एड्स रोकथाम सॉफ्टवेयर को अपनाए US जैसे देश
Just Dial में 10% इनका हिस्सा, Tech firms में भी किया निवेश
इनकी दीवानी भारत की जनता और सात समंदर पार के देश
पदम् श्री, पद्मविभूषण, फ़ाल्के से सम्मानित, फ्रांस, अफ़ग़ानिस्तान का पाया सर्वोच्च सम्मान
7 किताबें इन पर प्रकाशित
ऑस्ट्रेलियन स्कॉलरशिप में प्रयुक्त इनका नाम
कलकत्ता में पब्लिक ने मन्दिर बनवाया
स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स शासन ने खुलवाए
नीला आसमाँ, मेरे अँगने में , चल मेरे भाई जैसे गाने गाए
एस्कॉर्ट्स का मशहूर नंदा परिवार, अमिताभ - जया के समधी हैं
ऐश्वर्या ने बहू बनने से पहले
Miss World से पाई प्रसिद्धि है
ट्विटर पर शहंशाह के 3 करोड़ हैं followers
भारत के अलावा फैंस हैं
इनके world-over
झुंड, ब्रह्मास्त्र, तख्त और चेहरे इनके पास फिल्मों की लम्बी लाइन
जब तक इनकी साँसे चलेगी
तब तक करेंगे अमिताभ फिल्में साइन
शून्य से शिखर तक किया इन्होंने अनवरत , अथक सफर
जीवन में सफल होना हो तो
थाम लो बिग बी जैसी डगर
Wishing u a very happier, bright, joyful 77th birthday Resp. Amitabh ji, superstar of Millennium alias One man Industry, heart throb of bollywood.
🙏🎂💐🎁🎊😎
Well wisher and die-hard Fan
Pankaj Jain
©pankajjain
P