M

अपने इश्क का तुम्हें मैं ऐतबार दे जाऊंगा

अपने इश्क का तुम्हें मैं ऐतबार दे जाऊंगा
दर्द को भूलाकर तुम्हें बहुत प्यार दे जाऊंगा।।
मेरीे उल्फत को बर्बाद न करना ऐ सनम
हर खुशी मैं तुम्हें बैशुमार दे जाऊंगा।।
गैर बन जाते हैं अपने भी मुश्किल वक्त मे
तुम्हारे दर्द को मैं सूकूं-ए-करार दे जाऊंगा।।
संभलके रहना सनम इस जालिम सी दुनियां मे
अपनी उल्फत का तुम्हें मैं हरसिंगार दे जाऊंगा।।
©mukeshnegi