अच्छा लगता था जब,
हाथ में पेंसिल लिए कुछ बनाया करते थे,
पीछे बैठ कर बेंच पे सो जाया करते थे,
अच्छा लगता था जब,
दोस्तों के साथ वक्त जाया करते थे,
घर आने पर माँ की डाँट खाया करते थे,
अच्छा लगता था जब,
साथ में बैठ कर मिठाई खाया करते थे
और हाथ जलने पर भी पटाखे जलाया करते थे.....
_Durga(Diya)
©
D