P

बदलते वक्त में, बदलाव होना चाहिए।।

दुःखी मन में भी, एक चाव होना चाहिए।
बदलते वक्त में, बदलाव होना चाहिए।।
प्रौढ़ विचारों में, नयें सुझाव होना चाहिए।
व्यथित हृदय से परिवर्तित स्वभाव होना चाहिए।।
ना बैर किसी से , ना ही भेदभाव होना चाहिए।
मनुष्य का मनुष्य के प्रति, सद्भाव होना चाहिए।।
©pavannir89