तुम्हारे सदा साथ रहना
किन्हीं नाज़ुक पलों में
उत्साह देना, कहना
घबराना नहीं, मैं हूं।
स्कूल में भी
तुम्हारे अधिकार के लिये
तुमको शक्ति देना।
अहसास कराना कि
तुम तुम हो।
तुम्हारी एक मुस्कान को
अपना सौभाग्य समझना।
तुम कंधे पर बैठती तो
खुद को कमल समझना।
सरस्वती कमल पर
विराजती है न्।
अपनी मां का प्रतिबिंब
तुम्हारे कोमल चेहरे में देखना
तुम्हारे आसपास
अौर तुमसे दूर भी
तुम्हारा सुरक्षा चक्र हूं न
मैं तुम्हारा पिता,
मेरी बेटी🌹
©yogamity
Y